जहानाबाद, जून 1 -- करपी (अरवल)। प्रखंड क्षेत्र के कुदरासी खेल मैदान में आयोजित सुपर-30 प्रीमियर नाइट क्रिकेट सीरीज के दूसरे दिन खेले गए दो मुकाबलों में कटेसर और चकिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच में कटेसर और चकिया की शानदार जीतपहला मुकाबला पहले मुकाबले में कटेसर और कुदरासी की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटेसर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुदरासी की टीम कटेसर के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई। इस तरह कटेसर ने 47 रन से शानदार जीत हासिल की।दूसरा मुकाबला दूसरे मुकाबले में चकिया और बगोई क...