फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- शमसाबाद । उगरपुर गांव में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक किशोर कथित तौर पर तमंचा लेकर मैदान में पहुंच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गांव निवासी एक युवक के अनुसार शनिवार शाम वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गांव का एक किशोर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह घर से तमंचा लाकर खिलाड़ियों की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने युवक को पकड़कर घर ले गए। खिलाड़ियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पकड़कर पुलिस को भी सौंप दिया। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि शिकायत और वीडियो प्राप्त हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुं...