गाजीपुर, मार्च 11 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के पेट्रोलपंप के पास सोमवार की रात में क्रिकेट मैच के दौरान हुए पुराने विवाद को लेकर एक किशोर को पीटकर हमलावरों ने मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे मऊ स्थित अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार की सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर जाम लगा दिया। 40 मिनट तक वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। जानकारी के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के ऊदउपुर शेखपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सुधारन राजभर पुत्र सीरी राजभर रविवार को क्रिकेट मैच खेलने गया हुआ था। क्रिकेट मैच के दौरान बिरनो थाना क्षेत्र के माधोपुर मिश्ररौलिया निवासी आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.