लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में क्रिकेट मैच खेलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया । विवाद में हुई मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में घायल युवक की तहरीर पर गांव के ही दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव मकसूदपुर निवासी सुमित कश्यप ने बताया कि वह गांव में ही अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी खेल के दौरान आरोपी अवनीश त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने सुमित के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया । जिससे उसके सिर में चोट आई है। मामले के विवेचक दरोगा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घायल सुमित कश्यप की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं घायल का चिकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.