रांची, मई 4 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े मामले में आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपक महतो को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त-VII सह विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 1 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है। मामला नगड़ी थाना कांड संख्या 195/2025 से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में गिरोह सक्रिय था। आरोपी पर आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करता था और इसमें नाबालिग का भी इस्तेमाल किया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...