शाहजहांपुर, मार्च 8 -- कलान इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान मारपीट का मामला सामने आया।आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचे दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मामला सुखनैया ग्राम पंचायत के बटननगला गांव बताया जा रहा है। रविवार को गांव में क्रिकेट मैच खेला जा रहा था।तभी युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद के दौरान ईंट पत्थर चलने लगे।मैच खेल रहे अजीत यादव ने मामले को शांत करने का प्रयास किया।बताया जा रहा कि आरोपियों ने अजीत पर ही हमला बोल दिया।मां के ईंट लग गई।पीआरवी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।हल्का के दरोगा रामकुमार कश्यप ने बताया कि प्रार्थना पत्र आया है।घटना की जांच की जा रही है।फायरिंग की बात गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.