धनबाद, जून 10 -- धनबाद। हीरापुर माडा कॉलोनी गली नंबर चार निवासी राजू राम ने मंगलवार को पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने की शिकायत धनबाद थाना में की। उन्होंने बताया कि वे मोहल्ले में क्रिकेट खेल रहे थे, इसी बीच पांच लड़कों ने उन्हें और उनके पुत्र की पिटाई कर दी। पहले आरोपियों ने पुत्र पर हमला किया। बचाने गए तो पांचों ने मार कर सिर फोड़ दिया। आरोपियों की बाइक की नंबर राजू ने पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...