प्रमुख संवाददाता, फरवरी 19 -- यूपी के उन्नाव जिले के शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रू मैदान में बुधवार को आयोजित केडीएमए लीग के अंडर-13 क्रिकेट मैच के दौरान अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले ने खेल मैदान को अफरा-तफरी में बदल दिया। मधुमक्खियों के हमले में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि दूसरे अंपायर और कई खिलाड़ी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, केसीए द्वारा अंडर-13 क्रिकेट लीग के तहत वाईएमसीसी और पैरामाउंट के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच समाप्त होने के बाद 65 वर्षीय अंपायर मानिक गुप्ता मैदान पर दूसरे अंपायर जगदीश का इंतजार कर रहे थे, जो पास के मैदान में चल रहे मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे थे।किक्रेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान में आ गया और खिलाड़ियों ...