क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी में पैसा हारा तो घर से भागा
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। शादीकपुर मुरौल निवासी मिठाई दुकानदार का लापता पुत्र नौ दिनों बाद वाराणसी के अस्सी घाट पर मिला। वहां एक पंडित से संपर्क कर उसके साथ रहता था। 11 मई को दीपक कुमार लापता हुआ था। वह बीए का छात्र है। पिता मनोज साह ने सकरा थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। बुधवार को सकरा पुलिस वाराणसी से छात्र को लेकर पहुंची है। पुलिस ने छात्र का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। सूत्र के मुताबिक छात्र मोबाइल पर क्रिकेट मैच के लिए सट्टा लगाता था, जिसमें काफी पैसा हार गया था। इससे भयभीत होकर भाग गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई कन्हैया कुमार पंडित ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि उसे पढ़ने में मन नहीं लग रहा था। माता-पिता हमेशा डांटते रहते थे। इसी भय से कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.