बेगुसराय, फरवरी 25 -- बीहट। पुलिस सप्ताह को लेकर एफसीआई थाना के द्वारा हर्ल ग्राउंड में बुधवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एफसीआई थाना एकादश टीम ने 15 ओवर में 106 रन बनाया। जवाब में हर्ल एकादश ने 107 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार तथा हर्ल के कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि दोनों टीमों की ओर से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर हर्ल तथा एफसीआई थाना के कई अधिकारी मौजूद रहे। एफसीआई थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान 27 फरवरी को स्कूली बच्चों के बीच वाद विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...