क्रिकेट मैंच में शेख बहुआरा टीम ने परसथुआ को हराया
सासाराम, मई 30 -- परसथुआ, एक संवाददाता। शनिवार को शेख बहुआरा गांव में परसथुआ व शेख बहुआरा क्रिकेट टीम के बीच मैंच का आयोजन हुआ। जिसमें शेख बहुआरा की टीम नें परसथुआ की टीम को 10 रन से से हरा दिया। मैच निर्धारित 12 ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए शेख बहुआरा की टीम ने नौ विकेट पर 55 रन बनाए। जिसके जबाब में परसथुआ की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 45 रन ही बना सकी। जिससे शेख बहुआरा की टीम 10 रन से मैच जीत ली। मैंच का उद्घाटन कोचस पश्चिम के जिला पार्षद विनय पाल व मुखिया प्रतिनिधि जयशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर रहे लोगों में पूर्व बीडीसी धनंजय शर्मा, मों इकराम, इस्तेखार अंसारी, गुफरान, छोटू यादव, मनोज कुमार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, अरशद आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.