क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर बेटियों ने नाम किया रोशन
बक्सर, जून 13 -- युवा के लिए ---- बक्सर। राजधानी पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-15 गर्ल्स जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में बक्सर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के आईटीआई फील्ड के समीप रहने वाली तपस्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंदों में 70 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। तपस्या शहर के सेंट जॉन मैरी स्कूल मैदान में संचालित यंग स्टार क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी हैं। वहीं अकादमी की स्पिनर प्रीति बिहार अंडर-23 और सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एक मुकाबले में प्रीति ने तीन रन देकर दो विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बॉलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वे शहर के नई बाजार निवासी हैं। उनकी गेंदबाजी टीम को फाइनल तक पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.