आरा, अप्रैल 19 -- आरा। अरैला गांव में रात्रि क्रिकेट मैच का आयोजन उमेश सिंह और गोलू कुमार ने कराया। उद्घाटन भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने किया। भोजमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय संगठन प्रभारी गोरखनाथ अकेला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ शिलभद्र कुमार, मुखिया महेश ठाकुर व रामाधार सिंह मौजूद थे। टूर्नामेंट में 26 टीमों ने भाग लिया। रोचक मुकाबले में रजेया की टीम ने बाजी मार ट्रॉफी अपने नाम की। मौजूद लोगों ने भोजपुरिया जन मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नूर क्रिकेट क्लब विजयी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...