देवरिया, जून 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्राम जिगनी सोन्हौली में स्व.नन्दलाल यादव पूर्व प्रधान के स्मृतिशेष प्रीमियम लीग सीरीज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कपरवार वनाम भलुअनी के बीच खेला गया। इसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्यास यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अम्बिका यादव ने फीता काटकर मैच का सुभारम्भ किया।फाइनल मुकाबला में भलुअनी की टीम ने टास जीतकर वैटिंग करने का निर्णय लिया और 44 रनों की पारी खेलकर कपरवार के सामनें लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में कपरवार की टीम नें 22 रन ही बनाकर आल आउट हो गई। भलुअनी की टीम ने मैच जीत कर सीरीज पर कब्जा कर लिया। आयोजक हरीश यादव गोलू, जसवन्त यादव, बलवंत यादव, आनन्द यादव, हरिबंश यादव, दरोगा यादव, बिकाश यादव, अजीत यादव, राजू यादव, टींकल,मन्नू यादव, कौशिक यादव बिट्टू यादव ...