क्रिकेट में पाकिस्तान से कब से नहीं हारा भारत? महिला-पुरुष टीम का इतने मैचों से दबदबा जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच जबर्दस्त प्रतिद्वंद्विता है। दोनों टीमों की जब भी टक्कर होती है तो फैंश का जोश और उत्साह सातवें आसमान पर होता है। राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई। दोनों की सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही भिड़ंत होती है। भारत की शनिवार को महिला एशिया कप 2026 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत हुई। यह मैच एकतरफा रहा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई के मैदान पर 7 विकेट से विजयी परचम फहराया। हरमन ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 18.1 ओवर में 55 रनों पर ढेर करने के बाद 8.4 ओवर में तीन विकेट पर आसानी से टारगेट चेज कर लिया। यह महिला टी20 एशिया कप और सबसे छोटे फॉर्मेट में शेष गेंदों के हिसाब से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.