क्रिकेट में जोनल स्तर पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- कायमगंज, संवाददाता। सीपी विद्या निकेतन के खेल मैदान पर दो दिवसीय जोनल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधन सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से तीन विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीपी, जीपीएम कॉलेज, बरेली, एलपीएस स्कूल लखीमपुर खीरी शामिल रही। प्रतियोगिता के समापन पर अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 बालक वर्ग सीपी विजेता रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग जीपीएम कॉलेज बरेली ने खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जिले की 9 बालिकाएं अंडर-19 क्रिकेट जोनल मैच के लिए चयनित एक नजर :क्रिकेट में जोनल स्तर पर खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.