चम्पावत, जनवरी 7 -- लोहाघाट। पुलहिंडोला में चल रही प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चौखाम बाबा इलेवन ने मां भगवती इलेवन पोखरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौ सेवा समिति के सदस्य शंकर पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि युगल धौनी और विकास पाटनी रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मां भगवती इलेवन पोखरी की टीम सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। जवाब में चौखाम बाबा इलेवन के खिलाड़ियों ने इस लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैन आफ द मैच चौखाम बाबा इलेवन के राहुल पांडेय को चुना गया, जिन्होंने बल्ले से 18 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए। अंपायर की जिम्मेदारी ज...