क्रिकेट में गैरी सोबर्स जैसा सितारा फिर न आएगा
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- मदन लाल, विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर इसी 28 जुलाई को वह नब्बे साल के हो जाते, मगर सर गारफील्ड सोबर्स ने शुक्रवार को ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हम उन्हें गैरी सोबर्स ही पुकारा करते थे। वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में बहुत से 'लीजेंड' पैदा हुए, मगर सर डॉन ब्रेडमैन की तरह अगर किसी क्रिकेटर की संसार के कोने-कोने में उपमा दी गई, तो वह गैरी सोबर्स ही हैं। विश्व-क्रिकेट में उनके जैसा सम्मान कमाने वाले बहुत कम खिलाड़ी हैं! उनके जाने से हम सब मर्माहत हैं। किसी खिलाड़ी की महानता का अंदाजा हम कैसे लगाते हैं? जब उसका नाम लेने भर से उसकी टीम का सुनहरा दौर याद आ जाए या फिर वह अपने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले चेहरों में गिना जाए। सर गैरी सोबर्स इस मेयार पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। वेस्टइंडीज जब विश्व क्रिकेट में एक दमदार टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.