क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच देगा फैन पार्क
आगरा, मई 22 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से शनिवार और रविवार को पचकुइयां स्थित जीआईसी ग्राउंड में आईपीएल फैन पार्क लगेगा। शुक्रवार को हरीपर्वत स्थित एक होटल में इस आयोजन की जर्सी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार इस बार फैन पार्क पहले से कहीं अधिक बड़ा, आकर्षक और मनोरंजक होगा। बीसीसीआई के प्रतिनिधि इरफान दादन ने बताया कि इसका उद्देश्य उन क्रिकेट प्रेमियों तक भी रोमांच पहुंचाना है, जो आईपीएल देखने स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा आगरा में चौथी बार यह कार्यक्रम होगा। दर्शकों को लाइव मैच के साथ मनोरंजन और उत्साह का अनूठा अनुभव मिलेगा। निदेशक पूरन डावर ने बताया कि फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन की कई गतिविधियां रखी गई हैं।देश के 50 शहरों में एक साथ हो रहे इस कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.