गुड़गांव, अगस्त 11 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग में गुरुग्राम ने फर्रुखनगर को सात विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि अंडर-19 वर्ग के फाइनल में सोहना को 41 रन से शिकस्त देकर गुरुग्राम की टीम चैंपियन बनी। सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर दिए जा रहे हैं। अंडर-17 के फाइनल में फर्रुखनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 48 रन बनाए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: जिला स्तरीय खो-खो में पटौदी का दबदबा, गुरुग्राम ने भ...