देहरादून, अप्रैल 27 -- कासिगा स्कूल द्वारा आयोजित आठवें अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कासिगा स्कूल-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द सिंधिया स्कूल ग्वालियर को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला कासिगा स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंधिया स्कूल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 94 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान अर्चित चौधरी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। कासिगा स्कूल की ओर से मीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि युवराज और आर्यन भाटिया ने 1-1 विकेट हासिल किया। 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासिगा स्कूल-ए ने 15.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान ऋषभ डागर ने ताबड़तोड़ 46 रन बनाए, जबकि आर्यन भाटिया 29 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.