देहरादून, मार्च 19 -- यूपीईएस में ओजस-2026 देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।यूपीईएस द्वारा आयोजित ओजस क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत गुरुवार को पहला मुकाबला आईटीएम और एसजीआरआर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एसजीआरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में आईटीएम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आईटीएम की ओर से ईशान नेगी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 65 रन बनाए, जबकि अविनाश डेविड ने 32 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपांशु नागिया और अविनाश डेविड का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस जीत के साथ आईटीएम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम आईटीएम की ओर से शहजाद अहमद विभागाध्यक्ष, खेल विभाग और सीबी बछेती, टीम प्रबंधक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.