उन्नाव, अप्रैल 9 -- असोहा। ग्रामीण क्षेत्रों के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को ग्रामीण क्षेत्र खोजन की कवायद की जा रही है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार ने कालूखेड़ा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि असोहा विकास खंड के खिलाड़ियों के पंजीकरण 18 अप्रैल को कुटीवीर बाबा प्रांगण में 3 बजे से 6 बजे तक होंगे। ब्लॉक के तहत निवास करने वाले 16 साल से लेकर 22 साल की उम्र तक के खिलाडी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जाएगी जिनके मैचेस पुरवा व हिलौली ब्लॉक की टीमों से होंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...