क्रिकेट ट्रायल मैच में प्रतिभाग करेंगी तनिष्का
बदायूं, जून 8 -- क्रिकेट एसोसिएशन सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया यूपीसीए अंडर-15 आयु वर्ग के लिए क्रिकेट ट्रायल मैच नौ जून को प्रातःआठ बजे से कमला क्लब कानपुर में खेला जायेगा। इसमें जिले की एकमात्र महिला क्रिकेट खिलाड़ी तनिष्का राणा का चयन किया गया है। तनिष्का राणा नेकपुर निवासी आकाश राणा की पुत्री हैं। इनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। तनिष्का सीबीएसई इंडिया गेम्स में अंडर-17 आयु वर्ग में क्रिकेट गर्ल्स टूर्नामेंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसजीएफआई में ब्रांज मेडल गेंदबाजी में हासिल किया। संगठन अध्यक्ष ने उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। यह भी पढ़ें- क्रिकेट ट्रायल मैच में प्रतिभाग करेंगी तनिष्का
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.