क्रिकेट ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मेरठ, अगस्त 15 -- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों से आठ टीमों का चयन किया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार को दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में ट्रायल हुए। इसमें करीब 200 से अधिक क्रिकेटरों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्श किया। फेडरेशन के चेयरमैन व आयोजक देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडलों के 75 जनपदों से आठ टीमों का गठन किया जाएगा। इसमें वेस्ट यूपी, पूर्वांचल पैंथर, रूहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखण्ड टाइगर, ब्रज केसरिया, संगम सुपर किंग्स, सरयू स्ट्राइकर्स की टीमों का चयन होगा। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल से मेरठ जोन की टीम वेस्ट यूपी का गठन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों का ट्राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.