गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओल्ड आरपीएल मैदान में मंगलवार को गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस ट्रायल के माध्यम से लीग में शामिल टीमों के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन दो दिन किया जाएगा। पहले दिन कुल 113 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। इसमें 57 बल्लेबाज, 52 गेंदबाज और चार विकेटकीपर शामिल रहे। मीडिया प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि ट्रायल के माध्यम से प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक टीम के लिए पांच खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि इससे पहले हुए ट्रायल में टीमों के लिए 104 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। अब बाकी के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए इन खिलाड...