कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सात दिसंबर को कर्नाटक के सिमोगा में शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए जूनियर खिलाड़ियों की खोज ट्रायल मैच के आधार पर की जा रही है। गुरुवार को ट्रायल मैच के तीसरे दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया व सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोंलकी, रंजीत यादव व जाहिद अली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। ट्रायल मैच में दो टीम से खेल रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित होकर आए 32 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में खुद को साबित किया। ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच पर खुद को साबित कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने की होड़ जूनियर खिलाड़ियों में भी दिखी। मैच में सटीक लेंथ से गेंदबाजी व बल्लेबाजी में कलात्मक कौशल का प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.