फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 20 खिलाड़ियों का चयन अगले दौर के लिए किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिकेट ट्रायल में 16 तेज गेंदबाज, 5 स्पिनर व 11 बल्लेबाजों ने ट्रायल दिया। बल्लेबाजों को चार-चार ओवर खेलने के लिए दिए गए तो वहीं गेंदबाजों को चार-चार ओवर फेंकने के लिए मिले। ट्रायल के बाद 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि ट्रायल में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 20 का चयन किया गया है। इस अवसर पर डॉ. अमित सक्सेना व सुहानी राठौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...