क्रिकेट टूर्नामेंट से निखरती हैं छिपी प्रतिभाएं
हरदोई, जून 2 -- शाहाबाद। ग्राम जटपुरा एवं मोहल्ला महमंद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों, आयोजकों और उपस्थित खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। आसिफ खान बब्बू ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करते हैं। मोहल्ला महमंद में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जिद्दी क्रिकेट क्लब और मुलाटी क्रिकेट क्लब आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर जिद्दी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुलाटी क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित आठ ओवर में 24 रन ही बना सकी। जवाब में जिद्दी क्रिकेट क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.