बिहारशरीफ, मई 25 -- हरनौत के किचनी गांव में नौरंगी बेलदार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के किचनी गांव में स्वतंत्रता सेनानी शहीद नौरंगी बेलदार युवा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट के प्रीमियर लीग में परसा की टीम ने दरिहारा सरैया को हरायाफाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबले में हरनौत के द फॉल्कन को हराकर अहिजन अथमलगोला की टीम चैम्पियन बनी। घातक गेंदबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पुटुस कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरनौत की टीम अथमलगोला की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और निर्धारित 16 ओवरों में महज 59 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- गुवा में एनसीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, गोल्डन ईगल और निधि 11 बनी विज...