औरैया, जून 27 -- विकासखंड अछल्दा के नगला भगत गांव में शनिवार को महारानी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों में साम्हो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घसारा और मुकटपुरा को हराकर अगले दौर के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। टूर्नामेंट 10-10 ओवर के प्रारूप में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में साम्हो और घसारा की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साम्हो ने निर्धारित 10 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घसारा की टीम 89 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- महारानी आवंतीबाई लोधी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में जुआ और बैसोली की टीमों ने दर्ज की जीत साम्हो ने यह मुकाबला 39 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए साम्हो के खिलाड़ी अन...