क्रिकेट टूर्नामेंट में लिलारी नवादीह बनी चैंपियन
सासाराम, जून 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भैसहीं गांव में आयोजित भैसहीं कला क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट 2026 का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। सेमीफाइनल में लिलारी नवादीह और विशनपुरा चांदी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां कड़े मुकाबले के बाद लिलारी नवादीह की टीम ने विशनपुरा चांदी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खिलाड़ियों ने अपने-अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। अंततः लिलारी नवादीह की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में लिलारी नवादीह बनी चैंपियन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.