उरई, मार्च 7 -- कोटरा। नगर के प्राचीन मंदिर नक्की बाबा के प्रांगण में कई दिनों से चल रहे कोटरा क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कई टीमों ने हिस्सेदारी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। िरया टीम ने नगरा झांसी को हराकर जीत हासिल की।राधारमन शांडिल्य की स्मृति में कराए गए टूर्नामेंट में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को अंतिम दिन नगरा झांसी और रिया जिला झांसी के बीच मैच हुआ। जिसमें रिया टीम के खिलाड़ियों ने विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए विजयी हासिल की। मुख्य अम्पायर की भूमिका में गुलाब सिंह परिहार रहे। जबकि कोमेंट्री रिषभ व्यास ने की। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक शांडिल्य द्वारा विजेता टीम के कप्तान 21 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं, कमलेश चतुर्वेदी द्वारा उप विजेता को 11 हजार रुपये दिए गए। पूर्व चे...