कोडरमा, जनवरी 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रांची और पलामू के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पलामू को 238 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रांची की ओर से शिवांक ने शानदार शतक लगाते हुए 155 रन की दमदार पारी खेली। वहीं वैभव ने 83 रन और आयुष ने 36 रन का अहम योगदान दिया। पलामू की ओर से गेंदबाजी में आशीष ने 4 विकेट लिए, जबकि प्रकाश और सुमित को 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलामू की टीम रांची के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.