चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा, संवाददाता। तृतीय स्वर्गीय अक्षय चौबे स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मारवाड़ी युवा मंच की टीम विजेता रही। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा एवं नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश द्वारा दीप जलाकर तथा स्वर्गीय अक्षय चौबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बिरुवा ने स्वयं मैदान में उतरकर बल्लेबाज़ी कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह टूर्नामेंट प्रत्येक पारी 6-6 ओवरों का रखा गया था, जिससे सभी मुकाबले बेहद रोमांचक और तेज गति से खेले गए तथा दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा और मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा के बीच खेला गया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मारवाड़ी युवा मंच ने 60 रनों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर...