आरा, अप्रैल 7 -- कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मथुरापुर टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पिछले कई दिनों से चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच दुर्जनचक व मथुरापुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करती हुई दुर्जनचक टीम ने 10 ओवर में 72 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं मथुरापुर की टीम ने 72 रनों का पीछा करते हुए चार ओवर में ही 73 रन बना मैच जीत लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर राजद नेता रघुपति यादव ने मैच का उद्घाटन किया, जहां कमिटी और खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राजद नेता रघुपति यादव ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मोहित सिंह को सौंपा गया। मैच में विशेष सहयोग करने के लिए श्लोक सिंह, नागेंद्र सिंह, जुलचुल सिंह, सरपंच करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.