पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अंडर 19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गुमला में किया है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए पलामू जिला महिला अंडर -19 टीम शांभवी कुमारी की कप्तानी में एवं रूपेश चंद्रा मैनेजर की निगरानी में शुक्रवार की सुबह इंटर सिटी एक्सप्रेस से रवाना हुई । पलामू क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सभी चयनित खिलाड़ीयों से बेहतर प्रदर्शन की आशा है । रवाना के पूर्व एसोसिएशन के जिला के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.