क्रिकेट टूर्नामेंट में भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब ने जीता खिलाब
गाजीपुर, जून 28 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित गंगा नदी पर बने पक्का पुल के समीप मैदान में रविवार शाम जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब और शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 73 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.