क्रिकेट टूर्नामेंट में नारियाव 19 रनों से विजयी
गाजीपुर, अप्रैल 25 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम निरहू का पूरा में आरडीएक्स स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सर्किल फाइनल मुकाबला बारा और नारियाव टीमों के बीच खेला गया। 10-10 ओवर के इस रोमांचक मैच में नारियाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारा को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नारियाव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारा की टीम 46 रन पर ही सिमट गई। मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश और बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया और पूरे मुकाबले में रोमांच बना रहा।नारियाव यह भी पढ़ें- 50 रन से जीत हासिल कर इंडियन क्रिकेट क्लब बना विजेता के खिलाड़ी शौकत अली को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.