लखीमपुरखीरी, जून 3 -- नगर पंचायत धौरहरा क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर अवस्थी ने फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई। इस दौरान खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिकों की भीड़ मौजूद रही। विधायक प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि खेल गतिविधियों के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा को मंच मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट से निखरती हैं छिपी प्रतिभाएं उद्घाटन के मौके पर राकेश चौरसिया, यो...