कानपुर, मई 17 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के जसापुर गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में जसापुर की टीम ने झींझक की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। संदलपुर ब्लॉक के ग्राम जसापुर में जय माता दी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच झींझक और जसापुर की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में झींझक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जसापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 185 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मदन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- नोबल सीसी ने डायमंड सीसी को 43 रन से हराया वहीं जसापुर के अजय राठौड़ ने लगातार तीन विकेट लेकर शानदार हैट्रिक बनाई,...