आरा, मार्च 23 -- आरा। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गुंडी गांव में जेपीसी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता रघुपति यादव रहे। उद्घाटन रघुपति यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें ईटहना टीम और गुंडी टीम ने फाइनल में स्थान बनाया। ईटहना की टीम ने जीत दर्ज की। मौके पर राकेश यादव, पवन यादव, सनी यादव, मुन्ना यादव, कुंदन यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...