भागलपुर, मार्च 3 -- उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को तीन लीग मैच खेले गए। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिसमें आरडीएक्स 11, शिवांशी 11 तथा खुशी रानी की टीम ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। दिन का पहला मुकाबला आरडीएक्स 11 और डिजिटल वर्ल्ड टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डिजिटल वर्ल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में आरडीएक्स 11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौवें ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला शिवांशी 11 और एलाइट वॉरियर्स टीम के बीच खेला गया। शिवांशी 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। एलाइट वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 174 रन बनाए। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.