क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर लौट रहे सड़क हादसे में जख्मी दो दोस्तों की मौत
सीवान, मई 26 -- दरौंदा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रंगरौली गांव के समीप रविवार की देर शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे मड्सरा मठिया गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं और मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है। इलाज के दौरान मड़सरा मठिया गांव के करण कुमार साह और प्रियांशु ठाकुर की मौत हो गई।
तीन दोस्त गए थे एक साथ क्रिकेट देखने के लिए जानकारी के अनुसार, मड़सरा मठिया गांव निवासी टुनटुन साह का पुत्र करण कुमार साह, अशोक ठाकुर का पुत्र हिमांशु ठाकुर तथा राजेश ठाकुर का पुत्र प्रियांशु ठाकुर रविवार को पड़ोसी गांव बैदापुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट देखने गए थे। टूर्नामेंट सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.