भागलपुर, फरवरी 2 -- शाहकुंड। प्रखंड के दरियापुर स्थित मैदान पर चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टिंकू इलेवन विजयी रहा। डेंजर इलेवन की टीम को टिंकू इलेवन दरियापुर की टीम ने 51 रन से पराजित कर दिया। टॉस हारकर टिंकू इलेवन दरियापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर इलेवन की टीम ने छह ओवर में सात विकेट के खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब सलमान को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार इबरास को दिया गया। विजेता टीम को समाजसेवी इंतजार उर्फ गुलफान ने ट्राफी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...