बांका, अप्रैल 14 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज के पौकरी पंचायत स्थित गढ़ी मोहनपुर के आईटीआई खेल मैदान परिसर में पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजित उद्घाटन मैच में सोमवार को पौकरी बनाम बसविट्टा गांव के बीच खेला गया। जिसमें पौकरी की टीम ने 140 रनों से पराजित कर दिया। निर्धारित 12 ओवर के खेल में बसबिट्टा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पौकरी की टीम ने सात विकेट खोकर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसबिट्टा की टीम मात्र 89 रन ही बना पाए। मैन आफ द मैच विजेता टीम के आशुतोष कुमार ने 38 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट भी झटके। निर्णायक भूमिका में भोलू एवं ऋषभ थे। जबकि स्कोरर का काम सागर ने किया। इसके पहले मैच का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रीतम साह एवं भाजपा कार्यकर्ता सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.