धनबाद, जनवरी 14 -- झरिया, प्रतिनिधि। लोदना चार नंबर ग्राउंड में पत्रकार रवींद्र पासवान एवं धर्म पासवान की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को देव क्लब एवं 11 स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ढुलू महतो के भतीजा व एटक के रीजनल उपाध्यक्ष खुशवंत कुमार देवा, बीसीकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र गुप्ता, उज्जवल मंडल, गफ्फार अंसारी, गणेश साव, सुरेंद्र पासवान, रामप्रवेश पासवान, मो.अली अहमद, नागेश्वर पासवान, सेलो पासवान, सोनू मलिक उपस्थित थे। सर्वप्रथम रवींद्र पासवान एवं धर्म पासवान के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। रोमांचक मैच में देव क्लब ने 11 स्टार क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। अतिथियों ने विजेता व उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.