सहरसा, फरवरी 2 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के धनुपुरा में आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एडिशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। फाइनल मुकाबला बेलाही और बिहना सिमरटोका टीम के बीच खेला गया। बेलाही ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहना सिमरटोका की टीम 110 रन पर सिमट गई। इस तरह बेलाही की टीम विजेता बनी। विजेता को लैपटॉप व कप तथा उपविजेता को एलसीडी और कप देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज सत्येंद्र कुमार को चुना गया। मौके पर उपमुखिया कैलाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...