अमरोहा, मई 23 -- ​हसनपुर। नगर पंचायत सैदनगली के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। खेल को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।​ इस दौरान सभासद अमित भाटी, शेखर गुप्ता, राशिद अली, सोमी अग्रवाल, कृष्णा नामदेव, अर्पित गुप्ता, हिमांशु चौधरी, विकास कुमार, अक्षय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...