औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के ममरेजपुर में आयोजित प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन शिक्षाविद संदेश कुमार ने फीता काटकर किया। खिताबी मुकाबला अंकित 11 टीम और डिहुरी टीम के बीच खेला गया, जिसमें डिहुरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 6 ओवर में डिहुरी टीम ने 50 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकित 11 टीम ने संघर्षपूर्ण प्रयास किया लेकिन 6 ओवर में 47 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई, जिसके कारण उसे करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और डिहुरी टीम विजेता बनी। सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.